Good Morning Suraj Ki Paheli Kiran Hindi Shayari
शुभ प्रभात
सूरज की पहली किरण देखो धरती पे आई,
उठो चलो अंगड़ाई लो सुबह हो गयी भाई,
देखो देखो बगिया में कलि खिलने को आई.
चारों तरफ सुन्दरता की लाली सी छाई।
Good Morning Garden Shayari In Hindi
गुड मॉर्निंग
बागों में है फूल खिले, पेड़ो पर हरियाली छाई,
कितना सुन्दर मौसम है, लो फिर से है वसंत आई,
ठंडी-ठंडी हवा चल रही, कोमलता सी लायी,
गलियों में चौराहों में, फूलों की खुशबू छाई।
Good Morning Kudarat Shayari In Hindi
शुभ प्रभात
कुदरत का ये खेल भी ना जाने क्या कह जाता है,
हर पल हर समय, अहसास नया सा दे जाता है,
आसमा की झोली से, अरमान नया सा लाया है,
आज ही हमें पता चला, जिंदगी ने खुलकर गाया है।
Good Morning Spring Shayari In Hindi
शुभ प्रभात
चहकते हुए पक्षियों ने स्वागत में तान लगायी,
वाह! क्या नजारा है, दिल में ख़ुशी सी छाई,
वसंत के प्यारे इस दिन में जीवन में खुशिया आयीं
हर गम दुःख भुलाकर हंस लो थोड़ा भाई।
Good Morning Subah Shayari In Hindi
शुभ प्रभात
हर तरफ खुशनुमा आनंद सा छाया है,
रातों की काली स्याही ये सूरज छांट आया है,
सूरज के आ जाने से, उम्मदी की किरण है पायी.
उठो चलो अंगड़ाई लो, सुबह हो गयी भाई।
Good Morning Vasant Hindi Shayari
शुभ प्रभात
चलो आज हम मिल कर जरा, वसंत का गीत गायें
आओ इन बहारों संग घुल-मिल सा जाएँ,
इस मौसम में आकर देखो सब दूरी है मिटाई
झूमो नाचो और गाओ, खाओ खिलाओ जरा मिठाई।
Leave a comment